Sunday, August 16, 2026
Homeप्रदेशबैतूल: मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम निशाना रैय्यत में नल-जल योजना का...

बैतूल: मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम निशाना रैय्यत में नल-जल योजना का किया निरीक्षण

ग्राम निशाना रैय्यत में नल-जल योजना का निरीक्षण: मंत्री प्रहलाद पटेल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैतूल | राष्ट्रीय जल महोत्सव के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोमवार को बैतूल जिले की ग्राम पंचायत पाठई के ग्राम निशाना रैय्यत पहुंचकर ग्रामीण नल-जल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली।

Read Now: जल जीवन मिशन की समीक्षा में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी सख्त

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की तथा जल आपूर्ति, योजना के संचालन-प्रबंधन और तकनीकी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

Read Now: Agricultural Revolution in Betul : नरवाई जलाने की समस्या का अंत और किसानों की आय दोगुनी करने का ‘मास्टर प्लान’

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण नल-जल योजना के माध्यम से गांव-गांव तक पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular