Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरमतदान जागरूकता के लिए नगर पालिका प्रशासन और स्कूली छात्रों ने रहवासी...

मतदान जागरूकता के लिए नगर पालिका प्रशासन और स्कूली छात्रों ने रहवासी क्षेत्र में निकाली रैली

मतदान जागरूकता के लिए नगर पालिका प्रशासन और स्कूली छात्रों ने रहवासी क्षेत्र में निकाली रैली
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने के अलग-अलग उपाय कर रहा है। एक तरफ स्लोगन और विज्ञापन से लगातार जागरूकता फैलाई जा रही। वहीं रैलियों के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मतदान जागरूकता के लिए नगर पालिका प्रशासन और स्कूली छात्रों ने रहवासी क्षेत्र में निकाली रैली
मंगलवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सागौर के सैकड़ों बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। इसमें स्कूली बच्चों ने मतदान जागरूकता के लिए नारे लगाए। नगर पालिका जोन प्रभारी गोपी तंबोली ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में औद्योगिक क्षेत्र का मतदान प्रतिशत कम रहने से इस बार श्रमिक क्षेत्र में मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए रैली निकाल क्षेत्र में नारे लगाए। वही पिछले विधानसभा चुनाव में औद्योगिक क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहने से इस बार श्रमिक क्षेत्र में मतदान हेतु मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सागौर के विद्यार्थियों द्वारा  मतदान जागरूकता रैली निकाली गई, इस रैली में कक्षा नवी एवं दसवीं के लगभग 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular