Thursday, October 15, 2026
Homeबैतूलआम आदमी पार्टी का सारनी में 9 वें दिन भी धरना अनशन...

आम आदमी पार्टी का सारनी में 9 वें दिन भी धरना अनशन जारी रहा : Aam Aadmi Party’s strike continues in Sarni for the 9th day


रिपोर्टर – कृष्णाराव


Betul News : आम आदमी पार्टी की लगातार 1 फरवरी से चल रही 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में दो दिनों से पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी ने अन्न त्याग दिया है उनकी मांग है की जब तक संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारी धरना स्थल पर आकर उनकी स्थानीय जनहित की ज्वलंत मांगों  का स्थाई निराकरण नहीं कर देते ये अनशन सतत रूप से जारी रहेगा उन्होंने कहा कि आज सुबह सड़क व्यवस्था को लेकर बैतूल परासिया सड़क मार्ग की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर एमपीआरडीसी के नर्मदापुरम डिविजनल अधिकारी डी के स्वर्णकार एजीएम राजकुमार नागले टोल मैनेजर घोड़ाडोंगरी अनुज कुमार ने आकर उनकी मांगे सुनी और राज्य सड़क मार्ग पर व्यवस्था में सुधार को लेकर अपनी सहमति दर्ज कराई अभी तक स्थानीय स्तर से जुड़े विभाग ने धरना अनशन स्थल पर आकर अनशन कर्ताओं की जायज़ मांगों पर सुध तक नहीं ली है ये गंभीर विषय हैं आज अनशन स्थल पर

पार्टी के प्रदेश सचिव (लेवर विंग)

विनोद जगताप,लोकसभा उपाध्यक्ष अधिवक्ता शंकर पेंदाम,जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार वाईकर,जिला संयुक्त सचिव जितेंद्र देशमुख,सुरेंद्र नागले, थब्बीराम डोंगरे,सिराज खान,जिला इवेंट इंचार्ज मनोहर पचोरिया,यूथ विंग जिला संयुक्त सचिव शिबू विश्वकर्मा,राकेश सिंह,मुमताज खान,जिला उपाध्याक्ष युथ विंग संदीप खातरकर,जिला कार्यालय प्रभारी राजेश यादव,राजेश बामने एवम् अन्य कार्यकर्ता साथी अनशन स्थल में शामिल रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular