Tuesday, August 18, 2026
Homeबैतूलआधा सैकडा से अधिक कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल भैसदेही कांग्रेस में...

आधा सैकडा से अधिक कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल भैसदेही कांग्रेस में मची भगदड , जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी के समक्ष ली सदस्यता

आधा सैकडा से अधिक कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल भैसदेही कांग्रेस में मची भगदड , जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी के समक्ष ली सदस्यता

रिपोर्ट-कौशल घोडके

Bhainsdehi News भैसदेही विधानसभा के आठनेर ग्रामीण मंडल से जुडे आधा दर्जन गांवो के कांग्रेसी विचार धारा के समर्थक रहे आधा सैकडा से अधिक युवाओं ने भाजपा की रीतिनीति और गरीब कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावीत होकर पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान की उम्मीदवारी से उत्साहित होकर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पहुंचकर जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला और श्री चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली है। श्री शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में इनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि कंाग्रेस की जमीन अब खतम हो चुकी है। उनके पास नेता बचे और ही उनकी नीयत साफ है। भाजपा में राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर क्षेत्र के युवा भाजपा से जुड रहे है। हमारे विशाल परिवार में राष्ट्रवादी युवाओ के स्वागत की समृद्व परंपरा है। भाजपा जो कहती है वह करती है। राम मंदिर की तिथी अब सबको पता है,
धारा 370 हट चुकी है अब कांग्रेस मुक्त भारत की बात अगले चुनावो मे साकार होगी। युवाओं की भाजपा सदस्यता के अवसर पर भाजपा से भैसदेही विधानसभा के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के विजन को लेकर काम करती है। पहले बेटीयों की चिंता भाजपा की सरकार ने की आज बहनों की चिंता भी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे है। लाडली बहनों को आर्थिक आत्मविश्वास मिला है। वहीं देश में नीति निर्धारण करने वाली नारी वंदन कानून बन चुका है। युवाओं के सपने साकार करने वाली भाजपा सरकार में सबका कल्याण प्राथमिकता में रहा है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। इसीलिए वो भाजपा की नकल करने में ही लगे रहते है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में आठनेर ग्रामीण मंडल के ग्राम मोरूढाना के संजू उइके,
नंदलाल सलामें, बामनराव आहाके, तूलाराम कुमरे, भीमराव धुर्वे, पलासपानी के उपसरपंच किशोर उइके,
किशोर उइके, श्यामराव तूमडाम, गुणवंत इवने, बलीराम धुर्वे, गुरूदेव गंजाम छिंदवाड,
अनिल उइके वन ग्राम छिंदवाड,
लक्ष्मण नागवंशी सूकी,
भागतव इवने खैरी,
बाजीलाल धुर्वे, अजय पंदाम, गोटे इवने पानबेहडा,
मौजी आहके पानबेहडा सहित आधा सैकडा कार्यकर्ता प्रमुख है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील टेकपुरे आठनेर ग्रामीण,
दिनेश वागद्रे भैसदेही ग्रामीण,
अनिल उइके भीमपुर,
पूर्व मंडल अध्यक्ष वासूदेव धोटे,
देवीदास खाडे, रमेश राठौर, सुनील भलावी, कैलाश शिवहरे, सालकराम जितपुरे, बलदेव यादव, जुगल लहरपुरे, नागोराव झोड, मिथलेश लहरपुरे, आनंद धुर्वे, अनिल कवडे सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular