हर्रई नगर परिषद को प्रभारी ही प्रभारी सीएमओ क्यों मिल रहा हैं,
कब मिलेगा हर्रई नगर परिषद को रेगुलर सीएमओ
Chhindwara News । हर्रई नगर परिषद में कोई जवाबदारी पदाधिकारी नहीं जो जनता की परेशानियों का हल कर सके आए दिन नगर की जरूरतमंदों को लगाना पड़ रहा है नगर परिषद के चक्कर हम आपको बता दें कि जब से नगर परिषद सीएमओ प्रभारी रोशन सिंह बाथम आदेश हुआ है और सीएमओ साहब सिर्फ आदेश की कॉपी लेकर 1 घंटे के लिए नगर परिषद आए थे उसके बाद तुरंत आज तक नगर परिषद में सब का आगमन नहीं हुआ है अब अंदाजा ऐसा लगाया जा रहा है कि सीएमओ साहब रहने के मूड में नहीं है और एक बहुत अच्छी बात हम आपको बता दें कि सीएमओ साहब को मीडिया तो क्या जानता भी फोन लगाती है तो फोन उठाने को तैयार नहीं रहते इस बात को लेकर आज मीडिया संगठन अध्यक्ष शहजाद खान पप्पू जीडी जबलपुर से फोन पर चर्चा कर नगर परिषद की परेशानी और कई गतिविधियों को लेकर अवगत कराया गया अगर बाथम सब रहने के मूड पर इच्छुक नहीं है तो किसी फुल फ्लैश सीएमओ को नगर परिषद भेजा जाए जिस की छोटी–छोटी नगर की समस्याएं दूर हो सके और इन छोटी–छोटी समस्याओं से जनता को समस्या का निराकरण मिल सके सही मायने में पूछा जाए तो जब अधिकारी ही परिषद में नहीं है तो बाबू और नगर परिषद के कई पदाधिकारी क्या करेंगे आखिर नगर के नगर वासी किसे कहेंगे अपनी समस्या का समाधान करने की बात और आलम यही रहा तो कब तक नगर वासी को लगाना पड़ेगा नगर परिषद के चक्कर अगर जल्दी नगर परिषद सीएमओ की नियुक्ति नहीं की गई तो आगामी समय में हर्रई मीडिया संगठन अपने पदाधिकारी के साथ परिषद के सामने देंगे धरना । हर्रई नगर परिषद की समस्या को लेकर मीडिया संगठन के अध्यक्ष शहजाद खान ने जीडी महोदय जबलपुर से छोटी–छोटी समस्याओं को अवगत कराते हुए चर्चा की और उन्होंने कहा जीडी साहब ने कहाँ कि नगर परिषद की अध्यक्ष महोदय ने आज तक इस बात को लेकर अवगत नहीं कराया मैं तुरंत कलेक्टर महोदय से बात करता हूं और इस समस्या का जल्दी निराकरण कर हर्रई नगर परिषद को सीएमओ दिया जाएगा ।






