Friday, August 14, 2026
Homeअपराधपत्रकारों की बड़ी मुहिम.......आमला में पत्रकार भवन के लिए तहसील प्रशासन को...

पत्रकारों की बड़ी मुहिम…….आमला में पत्रकार भवन के लिए तहसील प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, तीन प्रमुख शासकीय जमीनों से अतिक्रमण हटाने की मांगसौंपा ज्ञापन

 

पत्रकार भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन                                                                                                                                 आमला । जनसुनवाई में उमड़े मीडियाकर्मी; ब्लॉक अध्यक्ष महेश प्रजापति और तहसील प्रभारी राहुल चौहान के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी के नाम सौंपी लिखित मांग। 

आमला। नगर में मीडिया कर्मियों के हित और कामकाजी सहूलियत के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मीडिया संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महेश प्रजापति और तहसील प्रभारी राहुल चौहान के कुशल नेतृत्व में पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। आमला ब्लॉक में एक सर्वसुविधायुक्त ‘पत्रकार भवन’ के निर्माण को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी शैलेंद्र बड़ोनिया के नाम, आमला तहसीलदार को दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने इस मांग को पुरजोर तरीके से सही ठहराया।

भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पत्रकारों ने नगर की एक गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। पत्रकारों का कहना है कि नगरीय क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पहला नगर की बस स्टैंड पर दीनदयाल रसोई के सामने मुन्ना मालवीय द्वारा अवैध अतिक्रमण, लोक सेवा केंद्र के लिए पूर्व में आवत की गई बेसिक स्कूल के सामने की भूमि, जनपद चौक के पास स्थित ज्वेलरी दुकान की बाजू में पड़ी खाली शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे होने के कारण शहर का विकास भी प्रभावित हो रहा है। पत्रकारों ने मांग की है कि इन तीनों चिन्हित स्थानों से जल्द से जल्द अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। इस अतिक्रमण को खाली कराने के बाद, वह जमीन देश के चौथे स्तंभ यानी मीडिया कर्मियों के लिए सर्वसुविधायुक्त पत्रकार भवन बनाने हेतु आवंटित की जाए।

चिन्हित जमीनों की जांच कर आवंटन की अपील

सजग पत्रकारों ने केवल मांग ही नहीं की, बल्कि प्रशासन के सहयोग के लिए नगर के तीन प्रमुख स्थानों को खुद चिन्हित भी किया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर इन चिन्हित की गई जमीनों की तुरंत प्रशासनिक और कानूनी जांच कराई जाए। जांच रिपोर्ट आते ही सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार इस भूमि को पत्रकार भवन के निर्माण के लिए सुरक्षित और आवंटित कर दिया जाए। पत्रकारों का कहना है कि स्थान तय होने और जमीन मिलने से नगर के सभी मीडियाकर्मियों को बैठने और अपने दायित्वों को निभाने के लिए एक निश्चित और सुरक्षित मंच मिल सकेगा।

नगर के सभी पत्रकारों के जनहित कार्य हेतु पत्रकार भवन ।

स्थानीय मीडिया संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार दिन-रात जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद, आमला ब्लॉक में पत्रकारों के बैठने, आवश्यक बैठकें करने या बाहर से आने वाले मीडिया प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए कोई शासकीय या व्यवस्थित स्थान उपलब्ध नहीं है। एक सर्वसुविधायुक्त भवन बनने से न केवल पत्रकारों को कार्य करने में आसानी होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पीड़ितों और आम जनता को भी अपनी बात मीडिया के सामने रखने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस पहल से पूरे ब्लॉक के मीडिया जगत में हर्ष का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि प्रशासन इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular