Saturday, August 15, 2026
Homeमध्यप्रदेशअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,मध्यभारत प्रांत जनजातीय छात्र कार्य प्रमुख बने मानिक...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,मध्यभारत प्रांत जनजातीय छात्र कार्य प्रमुख बने मानिक कुमरें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,मध्यभारत प्रांत जनजातीय छात्र कार्य प्रमुख बने मानिक कुमरें

दामजीपुरा/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57 वाँ प्रांत अधिवेशन में मिला मानिक कुमरे को नवीन दायित्व प्रदेश के गुना जिले में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57 वाँ प्रान्त अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें नगर की युवा तरुणाई, छात्र हित में कार्य करने वाले मानिक कुमरें को मध्यभारत प्रांत जनजातीय छात्र कार्य प्रमुख बनाया गया है बता दे की मानिक कमरे 2018 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य है और समय- समय पर उनके द्वारा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया गया है। मानिक कुमरे विद्यार्थी परिषद के नगर जनजातीय प्रमुख ,ज़िला sfd प्रमुख ,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए जिसका उन्होंने निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर संगठन को आगे बढ़ाया। मानिक कुमरे की घोषणा होते ही उनसे स्नेह रखने वाले सभी लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular