रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर(Betul
) । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के समीपस्थ स्थित विश्वास नगर क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर को ग्रामीण मण्डल महुगांव के शक्ति केन्द्र संयोजक पद पर नियुक्त किया गया।। महू से क्षेत्रीय विधायक सुश्री उषा ठाकुर की अनुशंसा पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर की सहमति से भाजपा कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा महू में स्व. भेरूलाल पाटीदार ग्रामीण मण्डल महगांव के शक्ति केन्द्र संयोजक पद पर नियुक्त किया गया। वही अपनी इस नियुक्ति पर अनिल सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहां की माननीय विधायक महोदया और पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उसे कायम रखते हुए,
पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुऐ भारतीय जनता पार्टी संगठन की रीति–नीति के अनुरूप कार्य करते हुए, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक समृद्धशली और मजबूत बनाने में अपनी क्षमता का उपयोग करूंगा तथा पार्टी एवं सरकार की जन हितेशी योजनाओं को जन–जन तक पहुँचाने कार्य करते हुए आगामी लोक सभा चुनाव में पार्टी को क्षेत्र से भारी बहुत दिलाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।। वही ठाकुर की नियुक्ति पर सांसद प्रतिनिधि संग्राम राजे भोसले,
प्रवीण पाण्डेय, राजेंद्र चौहान, सहित कई नेताओं ने शुभ कामनाएं दी।






