Wednesday, October 14, 2026
Homeबैतूलअपनों की खुशी और गम में हमेशा अपनों के साथ रहा और...

अपनों की खुशी और गम में हमेशा अपनों के साथ रहा और रहूंगा : निलय विनोद डागा

अपनों की खुशी और गम में हमेशा अपनों के साथ रहा और रहूंगा : निलय विनोद डागा

गंगारे परिवार के दु:ख में शामिल होने पहुंचे आरूल तो जायसवाल एनर्जी सेंटर का भी किया शुभारंभ

अपनों की खुशी और गम में हमेशा अपनों के साथ रहा और रहूंगा : निलय विनोद डागा

रिपोर्टर – कौशल कुमार घोड़के

News Betul। बैतूल विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी निलय विनोद डागा की फितरत रही है कि वे अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा अपनो के सुख दुख में सम्बंधित परिवार के साथ खडे रहे। चाहे वो किसी की खुशी हो या किसी का गम श्री डागा अपनो के बीच होने वाले किसी भी सुख-दु:ख के कार्यक्रम नहीं भूले। आज भी यह क्रम लगातार चला आ रहा है। गुरुवार श्री डागा आरुल स्तिथ गंगारे परिवार एवं सांई खंडारा निवासी सूर्यवंशी परिवार के बीच पहुंचे जहां उन्होंने मृत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए परिवार जनों से चर्चा की, इस बीच श्री डागा ने परिवारजनों के बीच शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हर सम्भव मदद किये जाने का भरोसा भी दिया।

परिवार के सुख दुख का सहभागी बनना मेरा फर्ज। निलय डागा

इस दौरान विधायक श्री डागा ने परिजनों ने सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार बिल्कुल चिंता ना करे वे हर सम्भव मदद के लिए हमेशा परिवार के साथ हैं। श्री डागा ने कहा कि, मेरी विधान सभा का प्रत्येक परिवार मेरा अपना परिवार है। जिनके सुख दुख में सहभागी होना मेरा फर्ज है। दूसरों के दुख में शामिल होकर ही पता चलता है कि परिवार किस तरह ऐसे दु:ख की पराकाष्ठा झेल रहा है। मैं हमेशा मेरी जनता के साथ था और रहूंगा। मेरी जनता की खुशी ही मेरी अपनी खुशी है। आज जनता का मेरे प्रति जो विश्वास बड़ा है। उसे जिंदगी भर निभाना आखिर मेरा फर्ज है। 

जायसवाल एनर्जी का किया शुभारंभ

बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने गुरुवार जायसवाल एनर्जी सेंटर का भव्य शुभारंभ भी किया। विधायक श्री डागा ने फीता काटने के बाद सेंटर संचालकों प्रदीप जैसवाल और रजनीश जैसवाल सहित सभी परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की जैसवाल बंधुओं द्वारा मुलताई आठनेर रोड पर इस प्रतिष्ठान को स्थापित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular