अरविंद केजरीवाल के ग्वालियर आगमन पर महारैली आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न।
AAP News : आज आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र नरसिंहगढ़ की एक बैठक स्वर्णकार समाज धर्मशाला संजय नगर में संपन्न हुई, जिसमें सर्वप्रथम नवनियुक्त सर्कल अध्यक्ष, पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
तत्पश्चात बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ग्वालियर आगमन पर आगामी 25 जून को आयोजित होने वाली ग्वालियर की महारैली मैं विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव से कार्यकर्ता एवं आमजन के पहुंचने हेतु आमंत्रण बाबत तैयारी पर चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक जी के द्वारा उक्त महारैली की तैयारी हेतु बताई गई रूपरेखा के वीडियो संदेश को सुना गया और समझा गया। व बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का जवाब जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा सिलसिलेवार दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ राजेंद्र सूर्यवंशी ने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमजन से जनसंवाद कर उन्हें आमंत्रित करेंगे।
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता शेख जमील अहमद ने स्थानीय मुद्दों को लेकर नरसिंहगढ़ में प्रदर्शन की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मुआवजा दिए बिना प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के घरों को तोड़ दिया, सड़क चौड़ीकरण तो जरूरी है, परंतु सरकारों को मुआवजा भी देना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक प्रभारी दिलीप कुशवाहा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन नपा पार्षद अतीक अहमद द्वारा किया गया।
उक्त बैठक में संयुक्त लोकसभा सचिव प्रवीण सक्सेना एडवोकेट, जिला सचिव देवी सिंह यादव, जिला संयुक्त सचिव एवं नगर परिषद बोड़ा पार्षद धन सिंह यादव, नरसिंहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष आलोक सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष कुरावर दिनेश चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष तलेन रमेश पुष्पद, डॉक्टर शैलेंद्र निगम, जिला अध्यक्ष (शिक्षा विंग) पंकज कौशिक, यूथ विंग जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा, यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी हेमराज रुहेला, यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष रवि वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जी पाल, शम्मी कपूर एडवोकेट, पंकज यादव, हरिओम बैरागी, योगेश देवड़ा, राधेश्याम रुहेला, महबूब खां, डॉ कुमेर सिंह, सर्किल प्रभारी दीपक मेवाडे, मुस्ताक भाई, सचिन यादव, अब्दुल रईस मोहन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।






