Sunday, August 16, 2026
Homeबैतूलआने वाले दिनों में कई दिनों तक रद्द रहेंगी यह ट्रेनें, कुछ...

आने वाले दिनों में कई दिनों तक रद्द रहेंगी यह ट्रेनें, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, यह है इसकी वजह

आने वाले दिनों में कई दिनों तक रद्द रहेंगी यह ट्रेनें, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, यह है इसकी वजह

रिपोर्टर कृष्णराव वागद्रे

Cancelled News : बैतूल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत बुधनी, मिडघाट चौक एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर थर्ड लाइन का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही बुदनी एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री इंटरलॉक एवं इंटरलॉक वर्क भी 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य चलेगा।

आने वाले दिनों में कई दिनों तक रद्द रहेंगी यह ट्रेनें, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, यह है इसकी वजह

इस कारण से कई ट्रेनें इस बीच रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। मध्य रेल के नागपुर मंडल के तहत आने वाले बैतूल के मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि उक्त कार्य के चलते कई ट्रेन आगामी कुछ दिनों तक रद्द रहेंगी। उन्होंने रेल यात्रियों से सहयोग की अपील की है। 

आने वाले दिनों में कई दिनों तक रद्द रहेंगी यह ट्रेनें, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, यह है इसकी वजह

निम्नलिखित ट्रेनों को किया गया है रद्द

∆ ट्रेन क्रमांक 19343 इंदौर-सिवनी पंचवेली 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 13 ट्रिप रद्द रहेगी।

∆ ट्रेन क्रमांक 19344 सिवनी-इंदौर पंचवेली 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के मध्य 13 ट्रिप रद्द रहेगी।

∆ ट्रेन क्रमांक 14624 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 14 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 14 ट्रिप रद्द रहेगी।

∆ ट्रेन क्रमांक 14623 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के मध्य 14 ट्रिप रद्द रहेगी।

∆ ट्रेन क्रमांक 12923 त्रि-शताब्दी इंदौर -नागपुर 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

∆ ट्रेन क्रमांक 12924 त्रिशताब्दी एक्सप्रेस नागपुर-इंदौर 25 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

∆ ट्रेन क्रमांक 12405 भुसावल-निजामुद्दीन 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य 4 ट्रिप रद्द रहेगी।

∆ ट्रेन क्रमांक 12406 गोंडवाना एक्सप्रेस निजामुद्दीन-रायगढ़ 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के मध्य 4 ट्रिप रद्द रहेगी।

आने वाले दिनों में कई दिनों तक रद्द रहेंगी यह ट्रेनें, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, यह है इसकी वजह

इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन

∆ ट्रेन क्रमांक 12589 गोरखपुर से सिकंदराबाद एक्सप्रेस 18 एवं 25 अक्टूबर को अपने प्रॉपर रूट भोपाल-इटारसी के बजाय जबलपुर-इटारसी होकर आएगी।

∆ ट्रेन क्रमांक 12590 सिकंदराबाद से गोरखपुर एक्सप्रेस यह ट्रेन 19 एवं 26 अक्टूबर को अपने प्रॉपर मार्ग इटारसी-भोपाल की बजाय इटारसी-जबलपुर रूट से जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular