Wednesday, October 14, 2026
Homeबैतूलआपका उत्साह बता रहा है भाजपा आ रही हैं - खंडेलवाल, 200...

आपका उत्साह बता रहा है भाजपा आ रही हैं – खंडेलवाल, 200 के करीब महिलाएं और युवा भाजपा में शामिल

आपका उत्साह बता रहा है भाजपा आ रही हैं - खंडेलवाल, 200 के करीब महिलाएं और युवा भाजपा में शामिल

रिपोर्टर – कौशल घोड़के
Betul News। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि हम सरकार नहीं परिवार चलते हैं आज विवेकानंद शक्ति केंद्र में आपका विश्वास और प्रेम बताता है की परिवार चलाने की तरह सरकार चलाने वाले शिवराज जी के नेतृत्व में बैतूल को हमेशा प्राथमिकता मिली जो बरसों की मांग थी मेडिकल कॉलेज उसके लिए रास्ता बना, बहनों का आत्मसम्मान बड़ा, युवाओं को हौसले की उड़ान मिल रही है। उपरोक्त उद्गार पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने विवेकानंद शक्ति केंद्र की बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युवा अपने परिवार में जाकर पूछे 20 साल पहले क्या स्थिति थी। ना सड़के थी ना पीने का पानी घर में आता था बिजली तो ऐसी थी जो आती कम और जाति ज्यादा थी। श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति हुई इस विकास में बैतूल का भी बराबर ध्यान रखा गया। 18 महीने के लिए सरकार आए तो कुछ नहीं किया कांग्रेस ने उसके बाद विधायक सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हैं जो कुछ नहीं कर पाते वे सिर्फ आरोप लगा पाते हैं। इस दौरान विकास वार्ड नगर की तकरीबन 100 महिलाओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली साथ में 70 से अधिक युवाओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इन सभी का स्वागत करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि आदिशक्ति मां जगदंबा के पावन नवरात्री पर्व चल रहा हैं आपका उत्साह और उमंग बता रहा है की हर तरफ भाजपा का माहौल है। इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की शहरी कल्याण योजनाओं को लेकर दूरदृष्टि है। आज यहां पक्के मकान बन रहे हैं तो सरकार की भी भागीदारी है गरीब परिवारों को छत देने का काम मोदी सरकार ने किया है। शिवराज जी ने हमेशा नारी शक्ति को महत्व दिया है जब श्री चौहान ने सरकार संभाली थी तब ही लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की थी जिसका लाभ जहां प्रदेश में लाखों में बच्चियों को मिल रहा है वहीं बैतूल में भी इसकी संख्या हजारों में है उनकी शिक्षा से लेकर भविष्य तक की जिम्मेदारी हमारी सरकार ने उठाई है कांग्रेस की सरकार आई तो बुजुर्गों का तीर्थ दर्शन बंद कर दिया युवाओं को भत्ते का वादा किया था वह भूल गए आज युवाओं को ट्रेनिंग के साथ-साथ मानदेेय मिल रहा है भाजपा सबका ध्यान रखती है आप लोगों का इस परिवार में स्वागत है आपका भाजपा के प्रति जो विश्वास है उस विश्वास को लेकर जनता के बीच में जाना है अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प दोहराना है हमारा लक्ष्य 51 प्रतिशत मतदान की भागीदारी है लेकिन हमें लक्ष्य से आगे बढ़कर जो सनातन के विरोध में खड़े दिखाई देते हैं उनका सुपड़ा साफ कर देना है आप सभी का स्वागत है वंदन है अभिनंदन है इस दौरान पूर्व विधायक अलकेश आर्य, विधानसभा विस्तारक केशव उर्मिल, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, रश्मि साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, जिला मंत्री अतीत पंवार,मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे, प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा, प्रमोद राठौर, राजा सूर्यवंशी सहित पार्टी के मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र के प्रभारी, संयोजक सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular