Saturday, August 15, 2026
Homeअपराधआमला। बोरदेही पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला की अस्मत से खेलने वाला...

आमला। बोरदेही पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला की अस्मत से खेलने वाला आरोपी चढ़ा हत्थे, जेल भेजापैसे वापसी का झांसा देकर पीड़िता को बनाया हवस का शिकार; एसपी के निर्देश पर टीम ने चंद घंटों में दबोचा

  1. आमला। बोरदेही थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने उधारी चुकाने के नाम पर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। बोरदेही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

पैसे वापसी का झांसा देकर बुलाता था आरोपी

पीड़िता ने थाना बोरदेही में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उससे कुछ पैसे उधार लिए थे। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस माँगे, तो आरोपी उसे पैसे देने के बहाने अलग-अलग स्थानों पर बुलाता रहा। आरोप है कि दिनांक 7 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 के बीच, आरोपी ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसे सुनसान जगहों पर बुलाया और डरा-धमकाकर उसके साथ बार-बार गलत काम (बलात्कार) किया। महिला लोक-लाज के डर से चुप रही, लेकिन आरोपी की प्रताड़ना बढ़ने पर उसने अंततः पुलिस की शरण ली।

पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी

शिकायत मिलते ही बोरदेही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। थाना प्रभारी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/26 के तहत धारा 64(2)(एम), 126(2), और 351(3) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

कानूनी कार्रवाई और सामाजिक संदेश

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है और उसे हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं आम जनता ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की है।”महिला संबंधी अपराधों में

 

आमला।बोरदेही पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी की की गिरफ्तारी

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular