आमला छिंदवाड़ा से भोपाल जा रही पेंचवैली एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुआ एक मामूली सा विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि ट्रेन के बोरदेही रेलवे स्टेशन पहुंचते ही दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडों और लातों से बेदम पीटे जाने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।
सफर बना मातम: मामूली बहस और फिर खूनी साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए छिंदवाड़ा से भोपाल जा रहा था। रात करीब 11:00 बजे जब पेंचवेली एक्सप्रेस छिंदवाड़ा से रवाना हुई, तब ट्रेन के अंदर सीट पर बैठने की बात को लेकर युवक का बोरदेही क्षेत्र के कुछ अन्य युवकों से विवाद हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, शुरुआत में यह महज एक साधारण बहस लग रही थी, लेकिन आरोपी पक्ष के मन में रंजिश इस कदर घर कर गई कि उन्होंने रास्ते में ही खूनी खेल रच डाला।
प्लान बनाकर किया हमला, दोस्तों के सामने तोड़ा दम
मृतक के दोस्त जयंत विश्वकर्मा (निवासी छिंदवाड़ा) ने बताया कि ट्रेन जैसे ही बोरदेही रेलवे स्टेशन के पास पहुँची, विवाद करने वाले युवकों ने पहले से ही फोन कर अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया था। ट्रेन रुकते ही आरोपियों ने युवक को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडों और लातों से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वे बेबस रहे।
पुलिस जांच और सुरक्षा पर बड़े सवाल
घटना की सूचना मिलते ही बोरदेही थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस वीभत्स हत्याकांड ने चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।पुलिस ने पीड़ित दोस्तों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए बोरदेही और आसपास के गांवों में दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
जी आर पी एफ से प्राप्त जानकारी चाहिए युवक
जी आर पी एफ आमला थाना प्रभारी एस आई प्रमोद पाटिल द्वारा बताया गया जी युवक अपने दोस्तों के साथ भोपाल घूमने जा रहे थे जिसमें सीट पर बैठे हैं को लेकर मामूली विवाद मैं कुछ युवक द्वारा बोरदेही रेल्वे स्टेशन पर अपने दोस्तों को बुलाकर अली खान उम्र 18 वर्ष निवासी छिंदवाड़ा के साथ लाठी डंडे से मारपीट की है जिससे युवक की मौत हो गई है युवकों के दोस्तों की जानकारी के आधार पर युवक एवं हमलावरों की तलाश जारी है युवक का शव आमला सिविल अस्पताल मैं पोस्टमार्टम शव परिजनों सौंपा दिया है एवं युवक और उसके दोस्तों की तलाश जारी





