बैतूल । जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कुल ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सुदामा सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम खरपड़ाखेड़ी के खेत (ग्राम सेमरियाजोशी) में बने टीनशेड कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने ओपल व्हील पानी की मोटर (कीमत ₹25,000) चोरी कर ली थी। यह घटना 05 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच की है।
घटना की रिपोर्ट पर 06 अप्रैल 2026 को थाना आमला में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मुलताई के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
अमित मालवीय (35 वर्ष), निवासी शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा
राजेन्द्र सिंह रघुवंशी (21 वर्ष), निवासी शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा
जप्त मशरूका
टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी — ₹90,000, ओपल व्हील मोटर (3 HP) — ₹25,000, चोरी में प्रयुक्त औजार — ₹5,000, कुल जप्ती मूल्य: ₹1,20,000/-
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि खेतों और घरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।





