आम आदमी पार्टी जिला बैतूल के आमला ब्लॉक के सक्रिय कार्यकर्ता सुधीर चौकीकर ने प्रेस नोट जारी कर बताया नहीं हुआ है आज भी विकास।
कल दिनांक 17/02/2023 शुक्रवार को आम आदमी पार्टी मे सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीणों ने बताई समस्या
ग्रामीणों को उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा वहा पर दवाखाना भी नहीं है ग्रामीणों का कहना है जो भी महिलाये प्रसव के दौरान अस्पताल जाती है कभी कभी रास्ते मे ही प्रसव हो जाता है ! आयुष्मान कार्ड का लाभ नही मिल रहा है किसी को!शौचालय योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा है ग्रामीणों ने बताया की शौच के लिए खेत मे जाते है जिस से गंदगी एवं बीमारिया फैल रही है पर इस पर प्रशासन कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है! यहा ना अच्छी सड़क है ना ही अस्पताल है और न ही पानी की कोई व्यवस्था है आज भारत को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा हो गए है एवं भाजपा का विधायक पिछले 15 साल से है पर यहा बस वोट के लिए जनता के पास जाते है ! बाकी समय जनता की याद नहीं आती है बीजेपी काँग्रेस को शासन प्रशासन को ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए जनता की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना आवश्यक हैं ग्रामीणों की स्थिति अत्यंत पीढ़ा दायी हैं आज भी लोगों को अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रहीं हैं यह हमारे जिले और समाज के लिए शर्म की बात हैं।



.jpeg)



