आमला। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार एवं जन समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी द्वारा आमला विधानसभा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं।
दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर तथा पूर्व विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी द्वारा प्रदेशभर में संगठन निर्माण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बैतूल जिले की आमला विधानसभा में प्रदेश सचिव विजेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पचौरिया, जिला सचिव राजेश यादव एवं सुरेश जावलकर को संगठन विस्तार और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी समय में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर आम जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा। इस जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।





