Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरउद्योग क्षेत्र पीथमपुर की सबसे मशहूर सैनी स्वीट्स मिठाई की दुकान पर...

उद्योग क्षेत्र पीथमपुर की सबसे मशहूर सैनी स्वीट्स मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की कारवाई

उद्योग क्षेत्र पीथमपुर की सबसे मशहूर सैनी स्वीट्स मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की कारवाई

खराब केक मिलने पर कस्टमर की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने की कारवाही

रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर की मशहूर सैनी स्वीट मिठाई की दूकान पर खाद्य विभाग का छापा, कस्टमर की शिकायत के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। सैनी स्वीट से केक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। सैनी स्वीट्स पर पूर्व में भी दो मामले खाद्य विभाग दर्ज कर चुका है। दोनों ही प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। एक कस्टमर को ऑनलाइन ऑर्डर करने पर दूषित केक भेजने का मामला सामने आया था। जिसके बाद कस्टमर की शिकायत पर खाद्य विभाग ने सैनी स्वीट्स से केक का सैंपल लिया।
सेक्टर एक महू नीमच रोड़ पर स्थित सैनी स्वीट होटल पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मार कार्रवाई की है। दरअसल पूरा मामला कुछ यूं है की एक कस्टमर द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर से सैनी स्वीट से केक मंगवाया गया था। वही कस्टमर के पास जब केक का पार्सल पहुंचा तो कस्टमर द्वारा जब केक को खोलकर देखा गया तो केक से बेहद बुरी तरह बदबू आ रही थी। ग्राहक द्वारा केके को तुरंत ही रिटर्न कर दिया गया। वही कस्टमर द्वारा तुंरत ही खाद्य विभाग को शिकायत  दर्ज करवाई गई। वही खाद्य विभाग के अधिकारी सचिन लोगरिया द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुऐ तुरंत एक्शन लिया गया और सैनी स्वीट पर छापे मार कारवाही की गई, मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग अधिकारी ने बताया कि सैनी स्वीट्स पर पूर्व में भी दो मामले दर्ज हो चुके है। और न्यायालय में विचाराधीन है। वही आज हमे एक कस्टमर द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी की उनके द्वारा आनलाइन केक ऑर्डर किया गया था। जो कि सैनी स्वीट द्वारा उन्हें बदबूदार केक भेजा गया था। उसी शिकायत के आधार पर आज हम सैनी स्वीट पर केक का सैंपल लेने पहुंचे है। केक का सहित अन्य खाद्य सामग्री का सैंपल ले लिया गया है। वही इसी प्रकार क्षेत्र की दो अन्य मिठाई की दुकानों से और भी सैंपल लिए गए है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular