Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलकलेक्टर ने किया सालबर्डी मेले स्थल का निरीक्षण, मेले के दौरान...

कलेक्टर ने किया सालबर्डी मेले स्थल का निरीक्षण, मेले के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के दिये निर्देश

सालबर्डी मेले के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के निर्देश
कलेक्टर ने किया मेला स्थल का निरीक्षण

बैतूल – कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने महाशिवरात्रि त्यौहार के दौरान जिले के सालबर्डी में आयोजित होने वाले मेले में आवश्यक इंतजामों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत शुक्रवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिए कि मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधाजनक दर्शन के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग एवं रस्सी से सुरक्षा व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हों एवं आवश्यक सूचना पटल लगवाए जाएं। मेला स्थल पर सतत् विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल के इंतजाम रहें। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं फायर ब्रिगेड के इंतजाम भी किए जाएं। मेले में आमजन द्वारा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने हेतु भी आवश्यक प्रचार-प्रसार किया जाए। मेला स्थल पर अवैध शराब बिक्री न हो, इस बात का आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी ध्यान रखें। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकेवाहनों के लिए पार्किंग स्थल की समुचित व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने मेले में स्वच्छता एवं उचित शौचालय व्यवस्था करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मेला अवधि में चिकित्सा दल तैनात रहें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को बेरीकेडिंग के लिए आवश्यक बांस-बल्ली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान एसडीएम श्रीमती राजनंदिनी शर्मा, एसडीओपी श्री शिवचरण बोहित, तहसीलदार श्री सुधीर जैन, नायब तहसीलदार सुश्री डॉली रैकवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह जानकारी सी एम मध्य प्रदेश जनसंपर्क मध्यप्रदेश से प्राप्त हुई l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular