माध्यान्ह भोजन बना रही महिलाओं को कलेक्ट्रेट दर से मानदेय दिया जाए
बैतूल – एमडीएम रसोईया संघ और अटल सेना द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महोदय के नाम से जिला प्रशासन को 9 सूत्रीय मांगों लिये दिया ज्ञापन ।
ज्ञापन देने से पूर्व संघ की महिलाएं शहीद भवन से स्टेडियम के सामने से रैली निकली और एक घंटे का का धरना प्रदर्शन किया।
इस संबंध में संघ के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान केन्डु बाबा ने बताया कि रसोईया विगत कई वर्षो से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, परन्तु महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकारे इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं ।
इस अवसर पर जयंती साने, राधा राय, संजू बघेल, ममता, दुर्गा सोलंकी, उर्मिला वरकड़े, शेफाली मंडल, राजवती यादव, उर्मिला हनोते, रेखा नागले, शेफाली मंडल, सुनीता धुर्वे, गंगा नागले, निर्मला झाड़े, कमला वाघमारे, सूर्यवंशी, सरिता उइके, बसंती मालवीय, गीता आवरे, निशा खातरकर, शाइस्ता खान सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।






