Saturday, August 15, 2026
Homeदेश-विदेशकलेक्ट्रेट परिसर में वन्देमातरम 150 वर्ष अभियान के तहत भव्य जिला स्तरीय...

कलेक्ट्रेट परिसर में वन्देमातरम 150 वर्ष अभियान के तहत भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Betul News : जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में 26 मार्च को “वन्देमातरम 150 वर्ष अभियान” के अंतर्गत एक गरिमामय जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों को अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक घोड़ाडोंगरी गंगाबाई उईके, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र कपूर, लोकतंत्र सेनानी मोतीलाल कुशवाहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, अपर कलेक्टर वंदना जाट तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सुमित सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

विधायक गंगाबाई उईके ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से परिचित कराते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार ने वन्देमातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में इसके सभी छह पदों का सामूहिक गायन किया जाना गर्व का विषय है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा का उल्लेख करते हुए जिला प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र कपूर ने भी अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वन्देमातरम की प्रेरणादायक भूमिका को रेखांकित किया। यह कार्यक्रम देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने और युवा पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित  हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular