Wednesday, October 14, 2026
Homeदिल्लीकल आएगी BJP की पांचवी लिस्ट, 94 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम...

कल आएगी BJP की पांचवी लिस्ट, 94 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल, CEC की बैठक में हुआ ये बड़ा फैसला

कल आएगी BJP की पांचवी लिस्ट, 94 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल, CEC की बैठक में हुआ ये बड़ा फैसला

Bhopal  News । दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सभी 94 सीट पर प्रत्याशियों का फैसला हो गया है। बीजेपी कल शनिवार को प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर सकती है। *बैठक में टिकट वितरण का विरोध करने वालों पर भी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है। टिकट का विरोध करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।* बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दे दी है।

दावेदारों को मनाने का प्रयास किया जाएगा लेकिन न माने तो पार्टी से बेदखल किया जा सकता है। 

बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में आज शुक्रवार बीजेपी CEC की बैठक हुई थी। जिसमे नामों पर मुहर लगा दी गई है। 94 सीट पर उम्मीदवारों की सूची आना बाकी है। जो कल शनिवार को जारी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular