कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ाडोंगरी में किया सघन जनसंपर्क
मतदाताओं को दी कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी
रिपोर्ट – कौशल घोड़के
बैतूल । घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के पक्ष में चिचोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नेकराम यादव, शहर अध्यक्ष विजय आर्य, सोनू कवड़े, महेश उइके ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट तक हाफ दर पर बिजली, 2005 से पुरानी पेंशन योजना शुरु करने की घोषणा की है। इसी के साथ कांग्रेस सरकार पढ़ो, पढ़ाओ योजना लागू करेगी, कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को 500 रुपए, 9वीं से 10वीं तक के बच्चों को 1000 रुपए देगी, किसानों को गेहूं का 2600 और धान का 2500 रुपए कांग्रेस सरकार देगी।






