कार की टक्कर से भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस पलट गई
बैतूल : कार की टक्कर से भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस पलट गई । यह सभी श्रद्धालुओं ओंकारेश्वर से वापस लौट रहे थे। कार से टकराने के बाद मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी, इस हादसे में मिनी बस मे सवार महाराष्ट्र के 18 श्रद्धालु घायल हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर और पुलगांव के श्रद्धालु एक मिनी बस से मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए आए थे और बीती रात सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। इस बीच रविवार को सुबह-सुबह लगभग 4 से 5:30 बजे के बीच सोहागपुर की टर्निंग में मिनी बस की टक्कर एक कार से हो गई । कार की टक्कर के बाद मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई । यह घट्ना बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोहागपुर टर्निंग की है । इस हादसे में मिनी बस के ड्राइवर सहित 18 लोग घायल हो गए। इस हादसे की सूचना किसी राहगीर ने 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल बैतूल मे भर्ती कराया। जहा सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे में घायल हुए लोगों में यश (20), लक्ष्मी पति प्रकाश (52), प्रगति पति अंकुश (30) , सुनीता पति दिलीप (52), सोमा पति हनुमान (69), संदीप पिता दयाशंकर (40), नंदकिशोर पिता देवलाल (30), सीता देवी (62), सरिता पति उमेश केसरवानी (55), लखन लाल पिता मुन्ना लाल केसरवानी (62), उमेश केशरवानी (62), काजल केशरवानी (25), रानी (25), महेंद्र पिता सुकलप्रसाद (49), प्रकाश (40), दिलीप केशरवानी (66), संतोष (45), और राजेश (45) शामिल हैं।









