Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलकालोनीनाइजर के खिलाफ एसडीएम को रहवासियो ने की शिकायत | अवैध कालोनी...

कालोनीनाइजर के खिलाफ एसडीएम को रहवासियो ने की शिकायत | अवैध कालोनी की कारवाही की मांग

आमला। नगर के वार्ड नंबर 13 की अयोध्याकालोनी के रहवासियो ने एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया को लिखित शिकायत की कालोनी के शिवनन्दन प्रसाद,मानती सोलंकी,प्रियंका राठौर पवन तिवारी,सीमा झा,पूनम पहाड़े ने बताया वार्ड नं. 13. अयोध्यानगर कॉलोनी, भीमनगर में प्लाट खरीदकर नगरपालिका से मकान मानचित्र स्वीकृत करवाकर मकान बनवाए है।

प्लांट बेचने वाले अंजनी लोनारे पति श्री गंगाराम लोनारे (सहमतिकर्ता) लोनारे भवन बधा रोड, बोडखी, प्लाट मौजा भीमनगर, वार्ड नं. 13 अयोध्या नगर कालोनी, तहसील आमला जिला बैतूल मध्यप्रदेश हल्का पटवारी न. 6 जनपद पंचायत, राजस्व निरीक्षक मंडल, विकास खण्ड आमला ख.नं 62/1/1/1 से विक्रय रकबा 0.773हे. है। उक्त आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाएं जैसे स्थाई बिजली, पानी, सडक, पार्क, बाउन्ड्रीवाल आदि प्रदान नहीं की गयी है जबकि कालोनीनाइजर ने प्लाट विक्रय के समय करार् किया था।लेकिन सुविधाए नही दी गई इसलिए कालोनीनाइजर के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही कर एफ आई आर की जावे।

 

कालोनी मे नही विद्युत् व्यवस्था

 

सम्पूर्ण कॉलोनी में दो मकान को छोडकर स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान नही किया गया जिससे वर्तमान में टेम्पयेरी मीटर से 10 रू. यूनिट बिल भुगतान करना पड़ रहा है। कॉलोनी में लाइट के खम्बे नहीं लगे हैं, जो दो खम्बे लगे है उसमें बिल्डर ने ट्रांसफार्मर लगवाने तथा विद्युत तार विस्तार का शुल्क विद्युत विभाग को नहीं भरा है।

 

कालोनी मे सड़क नाली व्यवस्था नही

 

कॉलोनी में आवागमन हेतु उचित सड़क की व्यवस्था नहीं की गयी है। कॉलोनी में बिल्डर द्वारा नाली का निर्माण नहीं करवाया गया है। जिससे गन्दा पानी सडक पर बहता है तथा खाली प्लाट में भरा रहता है। कॉलोनी में बाउन्ड्रीवाल का निर्माण नहीं कराया गया है तथा बच्चों के खेलने के लिए पार्क का निर्माण नहीं कराया गया है।

 

उक्त प्लॉटों को क्रय करते समय अनावेदक प्लॉट बेचते समय अंजनी लोनारे पति श्री गंगाराम लोनारे (सहमतिकर्ता) तथा उनके पुत्र श्री अजय लोनारे ने प्लाट को क्रय करते समय समस्त मूलभूत सुविधाएं सडक, पानी, स्थाई बिजली, नाली आदि का होना बताया गया था जिससे प्रभावित होकर क्रेताओं द्वारा उक्त कॉलोनी प्लाट बिक्री की सम्पूर्ण राशि अनावेदक प्लाट मालिक को प्रदान किया गया था। क्रेताओं और उनका परिवार उक्त कॉलोनी में मूलभूत सुविधाए प्लाट मालिक ने  प्रदान नहीं करने के कारण अत्यधिक मानसिक और शारीरिक पीडा से गुजर रहे है। कई बार कालोनीनाइजर द्वारा मौखिक आश्वासन देने के बाद भी आज दो वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन मूलभूत सुविधाएँ प्रदान नहीं की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular