Thursday, October 15, 2026
Homeपीथमपुरकेबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंद किशोर वर्मा ने प्राचीन मंदिर बोकनेश्वर महादेव...

केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंद किशोर वर्मा ने प्राचीन मंदिर बोकनेश्वर महादेव पर किया स्वच्छता कार्य : Nand Kishore Verma, who received the status of Cabinet Minister, did cleanliness work at the ancient temple Bokaneshwar Mahadev

Nand-Kishore-Verma-who-received-the-status-of-Cabinet-Minister-did-cleanliness-work-at-the-ancient-temple-Bokaneshwar-Mahadev

रिपोर्ट- अमित अतुलकर  


पीथमपुर(Pithampur) : औद्योगिक नगरी पीथमपुर के प्राचीन बोकनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर आज मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश राज्य केश शिल्पी मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने विशेष सफाई अभियान चलाया। वही जानकारी देते हुए मंत्री नंद किशोर वर्मा ने बताया की विश्व भर में आगामी 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरो शोरो पर चल रही है। इसी तारतम्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर के समस्त मंदिर परिसरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा जिसमे मंदिर की साफ सफाई स्वच्छता का कार्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है। उसी को आगे बढ़ाते हुए आज हमने शहर के अतिप्राचीन मंदिर बोकनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में साफ सफाई कर मंदिर में स्वच्छता का कार्य किया गया।। वही इस मौके पर प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि विजय रघुवंशी, चमन चोपड़ा ,प्रदीप द्विवेदी ,रोहित मेवाड़ा ,गुंजन सेन, गोलू वर्मा ,हर्ष परिहार,  प्रेमलाल सेन कुंदन चौधरी, पी कुमार ,डॉक्टर बलराम ,जगदीश साहू ,ललित पाटिल, निर्मल सेन,, कैलाश सागर, अमित त्रिवेदी, आदि, लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular