Wednesday, October 14, 2026
Homeअपराधक्रिकेट खेल रहे बच्चो ने सुनी नवजात के रोने की आवाज ग्रामीणों...

क्रिकेट खेल रहे बच्चो ने सुनी नवजात के रोने की आवाज ग्रामीणों ने बचाई नन्ही जान : Children playing cricket heard the cry of the newborn. Villagers saved the little one’s life.

Lives-saved-by-giving-information-on-108-newborn-residents-found-in-the-mine


रिपोर्ट अमित अतुलकर


पीथमपुर(Pithampur) : औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र के आकोलिया मरीमाता टेकरी पर स्थित खदान में एक नवजात बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई। 108 प्रभारी सुजान सिंह ने जानकारी देते हुए,
बताया की ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई थी की मरीमाता टेकरी के पास स्थित खदान में एक नवजात शिशु पड़ी है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे व बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए बच्ची पूरी तरह स्वास्थ है।

ग्रामीण रानू बाई ने बताया की खदान के पास बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे तभी बच्चे की रोने की आवाज आई तब बच्चो ने हमे सूचना दी हम तुरंत खदान पर पहुंचे तो बच्ची एक टाट के बोरे में ठंड के कारण बुरी तरह कांप रही थी। हमने तुरंत बच्ची को गर्मी कपड़ो में रख सफाई कर 108 व
100 डायल को
सूचना दी,
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्सिंग आफिसर वंदना बाके ने बताया की 108 द्वारा बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची पूरी तरह ठीक है। बच्ची पांच सात घंटे पूर्व पैदा हुई प्रतीत होती है। अभी उसे आई सी यू में रखा गया है व जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular