Thursday, October 15, 2026
Homeअपराधखून में सनी मिली युवक की लाश, चेहरे और कमर पर चोट...

खून में सनी मिली युवक की लाश, चेहरे और कमर पर चोट के निशान, मर्ग कायम कर विवेचना शुरू

खून में सनी मिली युवक की लाश, चेहरे और कमर पर चोट के निशान, मर्ग कायम कर विवेचना शुरू

रिपोर्ट अमित अतुलकर


सागौर/पीथमपुर । सागौर के खेड़ा मार्ग पर सड़क किनारे खेत में एक युवक का खून से सना शव पड़ा होने की सूचना शुक्रवार को सुबह खेत मालिक रामस्वरूप रायसिंह मुकाती से मिली ।

खून में सनी मिली युवक की लाश, चेहरे और कमर पर चोट के निशान, मर्ग कायम कर विवेचना शुरू

सागौर थाना प्रभारी ने अपने सहयोगी उपनिरीक्षक ओपी पटेल ,सहायक उपनिरीक्षक ओमेंद्र सिंह भाटी और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं वहां पहुंचकर घटनास्थल पर पड़े शव का मौका मुआयना कर मृतक के जेब की तलाशी ली तो उसके जेब में उसका आधार कार्ड मिला जिससे मृतक की शिनाख्त अजय पिता मोहन दशाना उम्र 28 साल निवासी ग्राम बागवानिया ,पुलिस थाना धामनोद जिला धार के रूप में हुई ।शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे और शव को देखा थोड़ी ही देर में पता चला कि मृतक श्रमिक हैं और सतनाला ,खेड़ा में रहता हैं और बेलदारी का काम करता हैं । सूचना मिलने पर उसके भाई और अन्य परिचित पहुंचे और उन्होंने पुलिस को मृतक के बारे में चाही गई जानकारी पुलिस को दी ।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया ।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरबद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला हो सकता हैं । अलग अलग पुलिस टीम गठित कर जांच जारी हैं।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular