Wednesday, August 19, 2026
Homeबैतूलग्रामीण निकायों के भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

ग्रामीण निकायों के भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

ग्रामीण निकायों के भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

भाजपा की नीति और नेतृत्व पर जनता का विश्वास  – बबला शुक्ला

ग्रामीण निकायों के भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न
रिपोर्टर- कौशल घोडके
ADM News Betul । ग्रामीण निकाय के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि संगठन गढे चलो सुपंथ पर बढे चलो हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखाई देता है। जिले की ग्रामीण सरकार की बात करे तो चप्पे चप्पे पर भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि है। हमारे संगठन में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पद को जिम्मेदारी समझकर काम करते है जिले में आंचलिक स्तर पर भाजपा आज हर मतदान केन्द्र पर मजबूत टीम के साथ खडी दिखती है। संगठन जब संकल्प लेता है तो सफलता तय हो जाती है पिछले दिनो निकाय चुनावों की एतिहासिक सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत भी है। जनता को भाजपा की नीति और नेतृत्व पर विश्वास है, भाजपा के पक्ष में कल्याणकारी योजनाओं के बूते जो सकारात्मक माहौल बना है। वह बताता है कि हम पांचो सीट जीत रहे है। जरूरत है कि जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी एक साथ मिलकर कांग्रेस मुक्त बैतूल का संकल्प लेकर चुनावी अभियान में जुट जाए हर कार्यकर्ता भाजपा में महत्वपूर्ण होता है। जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ता की तरह ही हर मतदान केन्द्र पर दो तिहाई मत भाजपा के पक्ष में करने के लिए प्राण प्रण से जुट जाए। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि आज गांवो में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर दिखाई देते है। घरो के सामने नल दिखाई देता है। मोदी जी के शासन में भारत का बेहतर कल दिखाई देता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकताओं में गांव गरीब का कल्याण है। अब चुनाव का समय आ चुका है जनता के बीच भाजपा की जनहितैषी नीतियों की चर्चा है। जिले के ग्रामीण अंचल में आप ही भाजपा का चेहरा है। आप लोगो के प्रयास से हम जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर कमल खिलाएगें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने एवं आभार जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने व्यक्त किया। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की वृहद बैठक में जिले के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष  एवं जनपद सदस्य बडी संख्या में मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular