Multai News । आज एक अक्टूबर रविवार को सुबह से ग्राम बुंडाला पंचायत जैतापूर ब्लॉक बैतूल ग्रामवासियो ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की गई। स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी जयंती के एक दिन पहले शुरू हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है,
स्वच्छता अभियान में भाग लेकर एक घंटे श्रमदान किया । स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम बुंडाला पंचायत जैतापूर ब्लॉक बैतूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया और सफाई की गई व स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया गया इसमें स्वच्छताग्राही व संकुल सहजकर्ता गोकुल साहू व प्रभुदयाल साहू,
दिनेश साहू, रामदयाल पाटील ग्राम कोटवार,
ज्ञानी पुंडे, हेमंत साहू, संजय पाटील, सहदेव पाटील, मुकेश साहू व आशा कार्यकर्ता सुगंता पाटील एवम ग्रामवासी उपस्थित थे ।






