ग्राम माथनी में गोंडी लोकनृत्य प्रतियोगिता का भव्य समापन
गोंडी संस्कृति के संरक्षण और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का अनुकरणीय प्रयास
BETUL NEWS ग्राम माथनी में नव युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित गोंडी लोकनृत्य एवं फिल्मी डांस प्रतियोगिता का भव्य समापन 24 दिसंबर की सुबह 10 बजे हुआ। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 दिसंबर की शाम से शुरू हुआ था, जिसमें स्थानीय गोंडी परंपराओं और आधुनिकता का अद्भुत समावेश देखने को मिला।
गोंडी संस्कृति को बचाने का प्रयास
इस कार्यक्रम का उद्देश्य गोंडी संस्कृति को संरक्षित करना और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। आज के दौर में जहां पारंपरिक लोक संस्कृतियां विलुप्त हो रही हैं, ऐसे में यह आयोजन ग्रामीण समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है।
प्रतिभाओं का उत्सव
कार्यक्रम में 17 गोंडी लोकनृत्य दल और 25 एकल कलाकारों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने होशंगाबाद, छिंदवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक दर्शक उपस्थित थे, जो कार्यक्रम की भव्यता और सफलता को दर्शाता है।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. योगेश पंडाग्रे (विधायक) ने गोंडी संस्कृति के संरक्षण के लिए नव युवा समिति के प्रयासों की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्य वक्ता डॉ. राजा धुर्वे (संचालक, MCI बैतूल) ने समाज में शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही जामवंत सिंह कुमरे (जयस प्रदेश संयोजक) ने युवाओं को अपने पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।साथ ही जिला पंचायत सदस्य संगीता श्याम परते, जनपद सदस्य प्रमिला मूलचंद वर्मा, सरपंच सम्मी मंतू सलाम, उपसरपंच सुमंत्रा सरकार इवने, जनपद सदस्य अरविंद वरकड़े, सहित अन्य अथिति उपस्थित रहे।
ग्राम वरिष्ठ मार्गदर्शक, प्रेम मर्सकोले गंगाराम मर्सकोले मनोहर तुमड़ाम, सुमरत उईके धम्मु उइके सहित अन्य लोगों ने अथितियों के स्वागत के लिए उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल और परिणाम
निर्णायक मंडल में ओम म्यूजिक जोन के डायरेक्ट,सिंगर ओम प्रधान जी , राजेंद्र इरपाचे जी , बादल इरपाचे जी ने निष्पक्ष निर्णय लिया।
फाइनल दौर में 10, दल एवं 10 एकल डांसरों को चयन किया गया जिसमें गोंडी नृत्य में प्रथम पुरस्कार झुलदाई डांस ग्रुप महतपुर दामजीपुरा , द्वितीय बीपी डांस ग्रुप छतरपुर, एवं तृतीय पुरस्कार डीपी ट्राइबल डांस ग्रुप माथनी को दिया गया। शेष ग्रुप को भी पुरस्कार दिया गया ।
वहीं हो फिल्मी डांस में राजकुमारी उइके कोल्हिया चोपना को प्रथम पुरस्कार मिला । द्वितीय के छिंदवाड़ा के सत्यम वट्टी और रूही सलाम बैतूल को तृतीय पुरस्कार दिया गया , करा। शेष कलाकारों की भी पुरस्कृत किया गया ।
समिति का अनुकरणीय प्रयास
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष दिलप्रकाश तुमड़ाम ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 5 वर्षों से किया जा रहा है जिसका यह पांचवां साल था जो नव युवा समिति के के तत्वाधान में किया गया । जिसमें समिति के उपाध्यक्ष करन उइके,एवं सदस्य राजू उईके संजू उइके राहुल मर्सकोले अजय मर्सकोले मधुकर धुर्वे मुकेश धुर्वे सतीश परते शिवशंकर उइके राकेश उइके परेश धुर्वे अमित इवने बब्बू धुर्वे राजकुमार इवने शिवा इरपाचे सहित अन्य समिति के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया आभार व्यक्त किया ।
संस्कृति और जागरूकता का संदेश
यह कार्यक्रम न केवल एक प्रतियोगिता थी, बल्कि गोंडी संस्कृति के संरक्षण और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रेरक माध्यम भी था। समिति ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की प्रतिबद्धता जताई है।





