Saturday, August 15, 2026
Homeबैतूलजन कल्याणकारी दिवस के रूप मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन

जन कल्याणकारी दिवस के रूप मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन

जन कल्याणकारी दिवस के रूप मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन
बहुजन समाज पार्टी बैतूल ने पार्टी की अध्यक्ष मायावती का 69वा जन्म दिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप मनाया। अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमाकांत बंदेवार, विशेष अतिथि जगदीश साहू, राकेश चौकीकर पूर्व प्रत्याशी बैतूल मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा गीत प्रस्तुति कर मायावती के जीवन के बारे में बताया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जीआर पटेल ने की।  कार्यक्रम में राजू पाटिल, सिद्धार्थ झड़बड़े, अनिल पाटिल, रमेश उबारने, सी नागले, शिखा चौकीकर, कुंदन बगियार, उदयलाल वरवड़े, यादोराव सूर्यवंशी, इंद्र शेषकर, माणिक भारती, अमरसिंह खातरकर, तुकाराम लोखंडे, ओम प्रकाश खातरकर सहित आमला, मुलताई, सारणी से सभी कार्यकता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular