Wednesday, October 21, 2026
Homeपीथमपुरजयनगर रोड पर दुकानदारों का अवैध कब्जा

जयनगर रोड पर दुकानदारों का अवैध कब्जा

जयनगर रोड पर दुकानदारों का अवैध कब्जा
जयनगर रोड पर दुकानदारों का अवैध कब्जा 
रिपोर्ट अमित अतुलकर

पीथमपुर । औद्योगिक नगरी में कहेने को तो आजाद चौराहे से संजय जलाशय तक का रोड  चौड़ीकरण हुआ था, पर अब दुकानदारो का रोड पर अवैध कब्जा है। जिसके बाद नगर पालिका के रोड चौड़ीकरण का कोई औचित्य नहीं रहा जाता। दरअसल औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के आजाद चौराहे से जयनगर वाला रोड अभी कुछ समय पहले ही नगर पालिका ने रोड निर्माण के चलते चौड़ीकरण करवाया था पर अब आजाद चौराहे से लेकर तो संजय जलाशय रोड पर दुकानदारो का अवैध कब्जा साफ तौर पर देखा जा सकता है दुकानदारों का अवैध कब्जा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आजाद चौराहे से संजय जलाशय रोड पर जितनी भी दुकान है वो दुकान दार बीच रोड पर अपने अपने दुकान के बैनर पोस्टर रोड पर रख कर जाम जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं और नगर पालिका प्रशासन भी रोड  चौड़ी करने के बाद रोड पर क्या चल रहा है किया नही चल रहा है देखना भूल ही गई है इसके चलते आम लोगो को एवं रहवासियों को आए दिन काफी समस्या का सामना करना पड़ता है । 
जयनगर रोड पर दुकानदारों का अवैध कब्जा
वही नगर पालिका के जिम्मेदारो की बात की जाए तो “अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता” नगर पालिका के कर्मचारी एवं अधिकारी का  नगर की समस्याओं और अव्यवस्थाओं की और कोई ध्यान नही है। नगर में कर्मचारी नगर पालिका अधिकारी केवल खाना पूर्ति में ही लगे हैं, नगर पालिका के अधिकारी अगर अब भी नींद से नहीं जागे और नगर में ध्यान नहीं देते है तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular