Betul News : जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिले में वृहद स्तर पर चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का गंगा दशमी के दिन रविवार को समापन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने बताया कि परिषद की सभी नवांकुर संस्थाएं सीएमसीडीपी स्टूडेंट,
प्रस्फुटन समितियों ने अपने नगर,
ग्राम की जल संरचनाओं नदी,
तालाब, कुएं, बावड़ी आदि का पूजन,
गंगा आरती, भजन और मानव श्रृंखला बनाकर जल को बचाने का संकल्प लेकर जल गंगा संरक्षण अभियान का समापन किया गया। बैतूल नगर में सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा अभियान के अंतिम दिन अभिनंदन सरोवर की सफाई की गई। सरोवर में पनपे झाड़–झाडिय़ों एवं कचरे को हटाया गया तथा जल बचाओं–जीवन बचाओं की शपथ ली गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में तालाब,
बावड़ी गहरीकरण, नदी, नालों की सफाई, ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण,
पुनर्जीवन के लिए जिले में आगामी 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से जनमानस को जल संवर्धन और संरक्षण के लिये प्रेरित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में तालाब,
बावड़ी गहरीकरण, नदी, नालों की सफाई, ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण,
पुनर्जीवन के लिए जिले में आगामी 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से जनमानस को जल संवर्धन और संरक्षण के लिये प्रेरित किया गया।
ग्रामीणों ने की मां ताप्ती की पूजा–अर्चना
भीमपुर ब्लॉक के ग्राम घोघरा में गंगा दशमी के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने जनप्रतिनिधि के साथ मां ताप्ती नदी की सफाई की। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों ने नदी में से कचरा निकाला गया। मां ताप्ती की पूजा–अर्चना की गई। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतिम दिन रविवार को आठनेर विकासखंड के ग्राम धनोरा पारसडोह घाट पर ग्रामीणों द्वारा मां ताप्ती की पूजा अर्चना की गई। जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। घाट पर मानव श्रृंखला बनाई गई। जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती मधु चौहान के नेतृत्व में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि द्वारा जल स्रोत संरक्षण हेतु जनमानस को संकल्प दिलाया गया।
नागदेव घाट पर बनाई मानव श्रृंखला
शाहपुर ब्लॉक के आवरियां नागदेव घाट स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्तोत्र की पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।
खामडोह नदी के तट पर की सफाई
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम कान्हावाड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नगर विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में खामडोह नदी के तट पर की सफाई की गई। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों ने नदी में पड़े कचरे को निकाला। नदी तट पर मां गंगा की आरती एवं मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संकल्प विकासखंड समन्वयक श्री संतोष राजपूत द्वारा दिलाया गया।


.jpg)



