अंकित सिंह तोमर दामजीपुरा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भीमपुर की नवांकुर संस्था नव एकलव्य मानव सेवा समिति खुर्दा एवं जनकल्याण संस्था कुंड बकाजन के साथ एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क और बैचलर ऑफ सोशल वर्क के विद्यार्थियों के सहयोग से ग्राम पंचायत बेला के शिव शक्ति धाम बावड़ी में आज श्रमदान के माध्यम से बावड़ी के आसपास चारों ओर साफ सफाई की गई जिसमें परामर्शदाता लवकेश मोरसे पूजा मोरले विजेश इरपाचे दीपिका सराठे एवं ग्राम पंचायत बेला के रोजगार सहायक सुरेश विश्वकर्मा सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्य गुन्नू उईके अलकेश कुदारे एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
परामर्शदाता लवकेश मोरसे के द्वारा बताया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भीमपुर के ब्लॉक राजू मांडवे जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी एवं संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी सर के मार्गदर्शन में एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश के उपाध्यक्ष सम्माननीय मोहन नागर जी के मार्गदर्शन में संपूर्ण मध्य प्रदेश में जन अभियान परिषद गांव गांव में जल को लेकर काम कर रहा है जिसमें विकासखंड भीमपुर में भी बैचलर ऑफ सोशल वर्क मास्टर ऑफ सोशल वर्क एवं नवांकुर संस्थाएं साथ में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां के द्वारा प्रत्येक गांव में ऐसी जल संरचनाये जो विलुप्त हो चुकी है जिसमें तालाब कुएं बावडी नाले छोटी-छोटी नदियां इन सब में कैसे हम ग्रामीणों के सहयोग से इनका कैसे पुनर्जीवन कर सके इसको लेकर कार्य किया जा रहा है जिसमें शासन और प्रशासन भी पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाकर जल की एक-एक बूंद को कैसे सहजे इसको लेकर संपूर्ण विकासखंड में जल संगोष्ठी प्रभात फेरी ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।





