Thursday, October 22, 2026
Homeपीथमपुरडी आई जी ग्रामीण देर रात पहुंचे पीथमपुर दौरे पर, थाना सेक्टर...

डी आई जी ग्रामीण देर रात पहुंचे पीथमपुर दौरे पर, थाना सेक्टर 1 का किया ओचक निरीक्षण चाक चौबंद व्यवस्था पाकर हुए प्रसन्न

थाना सेक्टर 1 का किया ओचक निरीक्षण चाक चौबंद व्यवस्था पाकर हुए प्रसन्न

रिपोर्ट- अमित अतुलकर

पीथमपुर (Pithampur) । औद्योगिक नगरी पीथमपुर में ग्रामीण अंचल के डी आई जी ने कल देर रात अचानक पीथमपुर का दौरा किया। वही इसी दौरान वह सेक्टर एक थाने का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। नए साल को लेकर सुरक्षा तैयारी और पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डी आई जी राजेश हिंगणकर अचानक रात को निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान पीथमपुर सेक्टर एक पर उन्हें कहीं कोई गड़बड़ नहीं मिली और सभी व्यवस्थाएं उचित पाई गई। इंदौर ग्रामीण झोन के डी आई जी राजेश हिंगणकर कल आधी रात के बाद इलाके में गश्त को लिए निकले थे। वह सीधे पीथमपुर के सेक्टर एक थाने पहुंचे। 

थाना सेक्टर 1 का किया ओचक निरीक्षण चाक चौबंद व्यवस्था पाकर हुए प्रसन्न

इस दौरान थाने पर उपस्थित स्टाफ, रात्रि गश्त अधिकारी से चर्चा की। वहीं थानों की गश्त प्रणाली,मोटर साइकिल पार्टी, बीट पार्टी और पॉइंट ड्यूटी के बारे में भी जानकारी ली। डी आई जी ने ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण किया साथ ही जो पुलिसकर्मी रात्रिकालीन ड्यूटी पर थे उनकी लोकेशन भी पूछी। डी आई जी ने थानों के सीसीटीएनएस रूम, मालखाना रिकॉर्ड रूम, बंदीगृह का भी अवलोकन किया। थाने में बंद बंदियो के बारे में भी पूछताछ की। वही थाने की व्यवस्थाओं से प्रसन्न होकर सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह भदौरिया (एच सी एम) को पांच सौ रुपए का नगद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। वही थाने की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी की भी प्रशंसा की। गौरतलब है कि आने वाले समय में नव वर्ष के दौरान होने वाले जश्न को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियां अधिकारियों ने शुरू कर दी है। उसी कड़ी में डी आई जी राजेश हिंगणकर ने जमीनी हकीकत जानने के लिए शहर और थानों का दौरा किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular