Saturday, October 17, 2026
Homeबैतूलढोल, नगाड़ों, फूलों के साथ भव्य स्वागत अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन होना...

ढोल, नगाड़ों, फूलों के साथ भव्य स्वागत अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन होना गौरव की बात है

ढोल, नगाड़ों, फूलों के साथ भव्य स्वागत अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन होना गौरव की बात है

डिप्टी कलेक्टर ने भंडारे में परोसी प्रसादी

डिप्टी कलेक्टर ने भंडारे में परोसी प्रसादी

रिपोर्टर – कृष्णराव वागद्रे

Betul News : अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन एवं विश्व शांति प्रतिभा सम्मान समारोह के  प्रचार—प्रसार के लिए आमला में यात्रा निकाली जा रही है। 1 जून गुरूवार को यात्रा परसोड़ी गांव पहुंची गांव के सभी लोग यात्रा के स्वागत सत्कार के लिए एक जगह एकत्रित हुए। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा बांगरे का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।  गांव के लोगों ने शांति सम्मलेन को सफल बनने के लिए सहमति जताते हुए कहा की यह समेलन आमला के लिए गौरव की बात है। 

ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत 

परसोड़ी गांव के के लोगों ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का फूल माला और ढोल नगाड़ों के  साथ भव्य स्वागत किया। और ग्रामीणों ने शांति सम्मलेन की  काफी सराहना की। श्रीमती बांगरे द्वारा चलाया जा रहा  हर घर अफसर, घर घर अफसर अभियान के तहत पूजा  ने अफसर बनने की इच्छा जाहिर करते हुए टिप्स पूछे और श्रीमती बांगरे ने उसके उत्साह को बढ़ाते हुए कहा की  लक्ष्य कोई बड़ा नहीं होता है, बस सही समय पर सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है और इसे पूरा करने के लिए हर घर अफसर, घर घर अफसर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मार्गदर्शन के लिए भरपूर सहयोग मिलेगा। 

डॉ अब्दुल कलाम से रूबरू 

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा की इस भारत की पावन धरती पर महान लोगों ने जन्म लिया है‌। महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद  के बारें में कहते हुए कहा की जो बच्चे जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार मेहनत कर रहें हैं उन बच्चों को कलाम साहब की तीन बातें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि मेरा लक्ष्य क्या है, उसके बाद कढ़ी मेहनत करना है,, और आखिरी सबसे प्रमुख बात है कि अच्छी किताबें पढ़ना बहुत जरूरी है‌। इसी तारतम्य को आगें बढ़ाते हुए आमला स्टूडेंट नि: शुल्क हेल्पलाइन नंबर के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

महा शिव पुराण 23  मई से शुरआत हुई गांव के सभी व्यक्तियों ने मिलकर  बजरंग मंदिर पर शिव महा पुराण के पाठ कराया गया। गुरूवार 1 जून को महा भंडरा का आयोजन किया गया जिसमें डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे भी  पहुंची और भंडारे में लोगों को प्रसादी परोसी गई।  परसोड़ी महिला सरपंच श्रीमती सरिता नांगले ने धन्यवाद  करते हुए कहा की शांति सम्मलेन आमला की धरती पर हो रहा है यह हमारे लिए बड़ी गौरव की की बात है इस सम्मलेन को सफल बनाने के लिए हम सभी गांव वासियों का भरपूर सहयोग  रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular