Friday, October 16, 2026
Homeपीथमपुरतुसली सिलावट के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा नेता बबलू गौड़ ने...

तुसली सिलावट के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा नेता बबलू गौड़ ने भोपाल पहुंच दी शुभकामनाएं

तुसली सिलावट के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा नेता बबलू गौड़ ने भोपाल पहुंच दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट – अमित अतुलकर

पीथमपुर (Pithampur) । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के कद्दावर भाजपा नेता बबलू गौड़ द्वारा भोपाल पहुंच मंत्री तुलसी सिलावट का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई । प्रदेश सरकार द्वारा केबिनेट का गठन होने के बाद से ही प्रदेश भर में मंत्रिमंडल में शामिल हुए विधायको के समर्थकों में खुशी की लहर छाई हुई है, विधायको के समर्थक अपने अपने तौर पर कोई भोपाल पहुंच मंत्री का स्वागत कर रहे तो कोई शहर में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओ के साथ आतिशबाजी कर मंत्री बने विधायको को शुभकामनाएं एवं बधाई दे रहे। इसी तारतम्य में शहर से कद्दावर भाजपा नेता बबलू गौड़ द्वारा शपथ ग्रहण के पश्चात भोपाल पहुंच मंत्री तुलसी सिलावट को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हार फूल माला पहना कर शुभकामनाएं दी गई। वही इस अवसर पर बबलू गौड़ के साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनवर पटेल, स्वयं सेवी प्रकोष्ठ से जिला सह संयोजक पवन मीणा, राकेश मीणा,सहित आकाश गौड़ ,मुन्ना मांजे, बंटी पंवार, रईस बाबा, रोहित कालू मीणा,आदि के द्वारा आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांट कर अपने नेता के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर हर्ष जताया गया एवं जश्न मनाया गया।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular