त्रिपाल बांधते समय ट्रक ड्राइवर का फिसला पाव इलाज के दौरान हुई मौत
रिपोर्ट अमित अतुलकतर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के बागदून थाना क्षेत्र की मित्तल कंपनी के बाहर खड़े ट्रक में रस्सी तिरपाल बांधते समय ट्रक ड्राइवर पाव फिसलने से गिर पढ़ा जिसमे ट्रक ड्राईवर की मौत हो गई। जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह ने बताया की मित्तल कंपनी से मृतक शंकर सिंह पिता मानसिंह अपने ट्रक में माल भरकर बाहर निकाला था जिसके बाद माल की सुरक्षा हेतु ट्रक पर रस्सी तिरपाल करते समय शंकर का संतुलन बिगड़ने से करीब 20 फिट ऊपर से नीचे गिर गया जिसे देख आस पास के ट्रक ड्राइवर शंकर को उठा कर नजदीकी अस्पताल ले कर गए जहा उसकी मौत हो गई। मृतक शंकर सिंह के रिश्तेदार व परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया गया, फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।






