रिपोर्टर-अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर एक पर आगामी विधानसभा चुनाव और आदर्श आचार संहिता को देखते हुए। थाना प्रभारी संतोष दूधी द्वारा क्षेत्र के आदतन अपराधियों तथा गुंडो को तलब कर परेड ली गई साथ ही सभी को बॉन्ड ओवर ओवर किए जाने के संबंध में उनको जानकारी दी गई। तथा हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार का कोई अपराध घटित करते हैं तो आगामी छह माह के लिए अपराध करने वाले आरोपीयो को जेल भेजा जा सकता है। वही थाना प्रभारी श्री दूधी द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया की क्षेत्र में चुनावी आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस प्रशासन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार आदतन अपराधियों, नशा खोरी, अवैध मादक पदार्थों के विक्रय करने वाले आदि आरोपियों के खिलाफ सख्ती से निरंतर कारवाहिया कर क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर कायम रख शांतिपूर्ण माहौल बनाए हुए है। वही उन्होंने आगे मीडिया के माध्यम से अपराधियो को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर चेताया है की क्षेत्र में माहौल खराब करने वालो को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा ऐसा करने वालो के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से कारवाही करने के लिए निरंतर तत्पर है।।







