Tuesday, August 18, 2026
Homeमध्यप्रदेशथाना प्रभारी द्वारा स्थानीय पत्रकारों को नहीं दी जाती है कोई जानकारी

थाना प्रभारी द्वारा स्थानीय पत्रकारों को नहीं दी जाती है कोई जानकारी

 पत्रकार को हमेशा थाना प्रभारी अपनी व्यस्तता बताकर जानकारी देने से बचते नजर आते हैं

छिंदवाड़ा/पांटुर्णा – अक्सर देखा यह जा रहा है छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिला के अंतर्गत आने वाले थाना जहां थाना प्रभारी द्वारा यह देखा जा रहा है कि स्थानीय पत्रकारों को  किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं देते हैं कभी स्थानीय पत्रकार को बुलाकर कोई चर्चा तक नहीं करते हैं। 
ऐसा देखा गया है कि पत्रकारों से भी थाना प्रभारी जान बुझकर जानकारी छुपाते हैं, थाना प्रभारी मीडिया के समाने तक आना पसंद नहीं करते हैं,जबकि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है, और पत्रकारों को हमेशा सच्चाई के साथ सही जानकारी थाना प्रभारी की दे सकते हैं, लेकिन थाना प्रभारी पत्रकारों को थाना क्षेत्र के सही जानकारी नहीं दे रहे हैं,पत्रकारो को हर प्रकार की गतिविधि, जानकारी,घटना, केस, से संबंधित जानकारी थाना से दी जानी चाहिए, जिससे पत्रकार सही समय पर सही खबर सच्चाई के साथ अपने अपने समाचार पत्र और न्यूज़ चैनलों पर प्रकाशित कर सके,जब भी पत्रकार खबर प्राप्त करना चाहते हैं,थाना प्रभारी स्थानीय पत्रकारों को जानबूझकर कोई खबरें जानकारी नहीं देते हैं, ऐसा छिंदवाड़ा जिला और पांढुर्णा जिला के अधिकतर थानों में देखा जा रहा है, इसको लेकर मीडिया संगठन के पत्रकार जबलपुर संभाग पुलिस महानिदेशक उप महानिदेशक व छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक व  पांढुर्णा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर विशेष चर्चा करेंगे,
ताकि सही समय पर थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित घटना व अन्य जानकारी दी जा सके। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular