थाना सेक्टर 1 पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को पकड़ा
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर एक पुलिस द्वारा 18 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा ने बताया की पिछले दिनों 24 नवंबर को पीथमपुर में ड्राइवरी करने वाला एक युवक 18 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कम कर फरार हो गया था। पीढ़ित बालिका में थाने पहुंच युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई की ऋतिक पिता सुदामा विश्वकर्मा, निवासी खुरई सागर, उम्र 19 पीथमपुर में डाइवरी का काम करता है। वह उसे अपने मनमानी कॉलोनी स्थित रूम पर ले गया और जबरन दुष्कर्म किया, पीढ़िता की शिकायत पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी फरार आरोपी को पुलिस द्वारा सागर जिले के ग्राम खुरई से लाकर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया। उक्त कारवाही में पुलिस टीम से नगर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, थाना प्रभारी संतोष दूधी, उप निरीक्षक ज्योति पटेल, प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया, सचिन सिलावट, राहुल दामके, नेहा कुशवाह, अन्नू चौहान आदि की सराहनीय भूमिका रही।।






