दंतेवाड़ा : जिले के
अरनपुर में बुधवार दोपहर को बड़ा नक्सली हमला हुआ है, हमले में नक्सलियों ने पुलिस जवानों से भरी एक मिनी बस
को IED ब्लास्ट कर
उड़ा दिया है. IED ब्लास्ट हमले में
मिनी बस के ड्राइवर की मौत हो गई साथ ही 10 जवान शहीद हो
गए है। शहीद हुए जवान डीआरजी के बताए जा रहे हैं । यह अरनपुर थाना क्षेत्र की घटना
है। यह नक्सली हमला उस वक्त हुआ था। जब जवान मिनी बस से अपने साथियों की मदद के
लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह जवानो की टीम बारिश में फंसे सुरक्षाबलों को
मदद (रेस्क्यू)करने जा रही थी । दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अरनपुर
और समेली के बीच नक्सलियों ने हमला कर बस को आईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। दंतेवाड़ा
जिले के अरनपुर व समेली थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है. इसके बाद नक्सलियों ने
भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायल जवानों को ले जाने के लिए इलाके में चार
एंबुलेंस भी भेजी गई हैं। एसपी मौके के पास मौजूद हैं। आसपास के इलाके में तलाश की जा रही
है।
बस्तर आईजी का बयान
बस्तर आईजी
सुंदरराज पी ने बयान जारी कर कहा है कि ”यह घटना अरनपुर की है. हिड़मा की
सूचना पर यहां सुरक्षाबलों की एक टीम भेजी गई थी. नक्सलियों ने निशाना बनाकर आईडी
ब्लास्ट कर उड़ा दिया। जिसमें डीआरजी के 10 जवान शहीद हो
गए। एक चालक की भी मौत हो गई।
सीआरपीएफ जवानों ने संभाला
मोर्चा दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद सीआरपीएफ जवानों ने मौके पर मोर्चा
संभाल लिया है. सीआरपीएफ की टीम यहां पहुंच गई है। जो लगातार इलाके में सर्च चला
रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने की सीएम
बघेल से बात
दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़
के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात कर सीएम बघेल
को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है ।
सीएम ने जताया दुख
सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
सीएम ने कहा है कि ”हमारे पास ऐसी सूचना है कि ‘नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है. दुख की बात है। शोक संतप्त
परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। नक्सलियों के खिलाफ यह लड़ाई अंतिम चरण में है.
नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा”घायल जवानों
को लाने के लिए चार एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई हैं। एसपी मौके के पास मौजूद हैं।
आसपास के इलाके में तलाश की जा रही है।






