Friday, August 14, 2026
Homeबैतूलदामजीपूरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न

दामजीपूरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न

दामजीपूरा (बैतूल), 13 मार्च 2026, शुक्रवार।
बैतूल जिले के दामजीपूरा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक राजू मांडवे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नव एकलव्य मानव सेवा समिति खुर्दा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, शासन की योजनाओं, साइबर सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सामुदायिक नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान लवकेश मोर्से ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रस्फुटन योजना, नवांकुर योजना तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने परिषद की कार्यप्रणाली, ग्राम स्तर पर समितियों की भूमिका तथा समितियों के आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करने और उन्हें व्यवस्थित रूप से संचालित करने की प्रक्रिया पर भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में चौकी प्रभारी रघु कोकोड़े ने ग्रामीणों को यातायात नियमों, साइबर क्राइम से बचाव तथा कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए आम नागरिकों को जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

ग्राम पंचायत डूलारिया के सरपंच अनिल उइके ने अपने संबोधन में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम स्तर पर नेतृत्व की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयास और सक्रिय नेतृत्व के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

ग्राम दामजीपूरा प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष ऊषा नीलकमल डिकारे ने समिति की भूमिका और उसके माध्यम से ग्राम विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

वहीं पत्रकार अलकेश धुर्वे ने भी साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्राम स्तर की समस्याओं को आपसी सहयोग से हल करने पर अपने विचार साझा किए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच पालंगा अशोक इवने, वनरक्षक मंसाराम चौहान, बाटलाकला से मनोज छेरके, राहुल करछले, दामजीपूरा से रितेश बाकोरिया, यूनुस खान, सुशील काजले, बटकी से शिवप्रसाद कवड़े, दूलिया से दयालाल सलामे, नंदलाल आठवां, पंतुलाल कसडेकर, मोनिका परते, प्रमोद परते, रामवती वट्टी, रामरति परते, कंचनलता उइके, प्रकाश उइके, प्रकाश इरपाचे सहित विभिन्न ग्रामों की समितियों के सदस्य एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

alkesh dhurve
alkesh dhurvehttps://admnews.co.in
नमस्कार, मैं अलकेश धुर्वे हूं। वर्तमान में एमपी दर्पण न्यूज, CEO एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। मेरे पास पत्रकारिता का 3 वर्षों का अनुभव है, और मैंने अपने करियर में हमेशा सत्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी है।इसके अलावा, मै MP NEWS टीवी चैनल के जिला ब्यूरो चीफ, और शब्द पावर समाचार पत्र ,मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ा रहा हूं। मैंने राजनीतिक, सामाजिक, और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर गहराई से काम किया है।हाल ही में मुझे मध्यप्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मेरे और मेरी टीम के निरंतर प्रयासों की पहचान है। मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular