रिपोर्ट – अमित अतुलकर
Pithampur News : औद्योगिक नगरी पीथमपुर के धन्नड़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल के संचालक इस्लाम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की अयोध्या में श्री राम के अयोध्या में विराजमान होने के उपलक्ष्य में स्कूल छात्रों द्वारा धन्यवाद,आभार यात्रा एवं आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वही इस यात्रा में नन्हे बच्चों द्वारा भारतमाता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, एवं राम सीता की वेशभूषा धारण कर पहुंचे जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची रास्ते भर रहवासियों द्वारा बच्चो का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वही इस अवसर पर स्कूल संचालक इस्लाम पटेल, इजराइल पटेल, स्कूल की प्राचार्य संगीता जायसवाल एवं समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।।






