पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर की जांची कारवाही शुरू
शमशान निजी भूमि पर प्रशासन ने नपती कर दी तोड़ने की मंजूरी…भू स्वामी
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के ग्राम अकोलीया थाना सेक्टर एक अंतर्गत बीती रात एक शमशान तोड़ने का मामला सामने आया। जिसमे बरसो से बने शमशान के निर्माण को रात के अंधेरे में जेसीबि मशीन से तोड़ दिया गया।
जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्राम वासियों को लगी तो लोगो ने इसका विरोध करते हुए जेसीबी चालक व मशीन को घेरकर पास के थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। सैकड़ों ग्रामवासि शमशान घाट तोड़ने से आहत नजर आ रहे थे।
पूर्व पार्षद जीवन ने जानकारी देते हुए ने बताया की पिछले कई वर्षो से क्षेत्र के प्रीति नगर और डाक बंगला अकोलिया के रहवासी इस शमशान का इस्तेमाल करते आए है। मैं जब पार्षद था दोनो क्षेत्रो को मिलाकर यह एक ही शमशान था तब नगर पालिका द्वारा इस पर टीन शेड व अन्य निर्माण व ट्यूबवेल भी करवाए गए थे। उस समय से अब तक किसी को कोई आपत्ती नही थी। आज अचानक बिना बताए इसको तोड़ दिया गया। हेमसिंह रघुवंशी द्वारा देर रात जेसीबी बुलाकर शमशान को गिरा दिया गया, आम जनता ने विरोध कर थाने पहुंच इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
वही उक्त मामले में जमीन मालिक एवं कृषक राजेश पथरिया ने बताया की जिस भूमि पर शमशान बना हुआ था वह हमारी निजी भूमि है जो बरसों से हमारे पूर्वजों की रही है, उस पर बने शमशान को लेकर हमने नगर पालिक , तहसील आदि में आवेदन दिए थे जांच नपती पूरी होने पर पटवारी और तहसीलदार द्वारा उक्त जमीन को हमारी निजी भूमि बताया गया, हमने भूमि विक्रय कर दी है प्रशासन के भूमि पर बने शमशान को तोड़ने के लिए स्वीकृति मिलने पर ही हमने शमशान का निर्माण स्वेच्छा से हटाया है। इसमें किसी राजनीतिक पार्टी या हेमसिंह रघुवंशी, संजय वैष्णव आदि का कोई हस्तक्षेप नहीं है, वही हेमसिंह रघुवंशी द्वारा निर्माण तोड़ने के लिए हमारे द्वार जेसीबी मांगने पर उनके द्वारा हमे किराए पर जेसीबी उपलब्ध करवाई गई थी उसके अलावा जमीन में उनका कोई हस्तक्षेप नहींaq है।









