Friday, October 16, 2026
Homeबैतूलदेश का सर्वांगीण विकास भाजपा सरकार में ही संभव विधायक डॉ योगेश...

देश का सर्वांगीण विकास भाजपा सरकार में ही संभव विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे : All-round development of the country is possible only under BJP government: MLA Dr. Yogesh Pandagre

गांव चलो अभियान से प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत मत वृद्धि का प्रयास करे प्रवासी कार्यकर्ता : आदित्य बबला शुक्ला

All-round development of the country is possible only under BJP government MLA Dr. Yogesh Pandagre

रिपोर्टर मन कश्यप

आमला नगर मंडल समेत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चारो संगठनात्मक मंडलों  में  गांव चलो अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Amla News : आगामी लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा नगर मंडल आमला समेत आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चारो संगठनात्मक मंडल में  गांव चलो अभियान के बूथ पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए  एक दिवसीय मंडल कार्यशाला  का आयोजन किया गया । 

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवम आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा भाजपा के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजन के साथ भाजपा नगर मंडल आमला की कार्यशाला का शुभारंभ किया ।

भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  की अगुवाई में राष्ट्रीय स्तर पर गांव चलो अभियान के निमित पार्टी के जनप्रतिनधि एवं कार्यकर्ता गण संगठनात्मक कार्य के लिए गांव-गांव में चौबीस घंटों के प्रवास पर रहेंगे  एवम बूथ स्तर पर बूथ एवम पन्ना समिति स्तरीय संगठनात्मक संरचना की समीक्षा एवम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगो से संपर्क एवम  आवश्यक करणीय कार्य करेगे।

 अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष शुक्ला ने अभियान के निमित संयोजक एवम प्रभारी गण की भूमिका एवम दायित्व के विषय में जानकारी देते हुए अभियान के दौरान विभिन्न मोर्चा के द्वारा बस्ती संपर्क ग्राम चौपाल, युवा संवाद,स्नेह संवाद,ग्राम परिक्रमा  जैसे  विभिन्न आयोजनों के माध्यम से महाजनसंपर्क करने का आवाहन किया ,तो वही विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर बनाने ,

मतदाता सूची एवम पूर्व चुनाव के परिणाम की समीक्षा कर बूथ पर 10 प्रतिशत मत वृद्धि के लक्ष्य रखा। 

आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सफलता की  कुंजी है । विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता के रूप में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है जो की  भाजपा जैसे राष्ट्रवादी संगठन के  समर्पित कार्यकता के रूप में ही संभव है। देश की आर्थिक सामाजिक एवम आध्यात्मिक समृद्धि सिर्फ भाजपा के कार्यकाल में ही संभव है,जो की  धारा 370,  राम मंदिर निर्माण ,विश्व की शीर्ष आर्थिक शक्ति एवम अंत्योदय केंद्रित गरीब कल्याण को समर्पित  सैकड़ो योजना के रूप में हमारे सामने उदाहरण के रूप में प्रस्तुत है। हम सभी को गांव चलो अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचा कर अधिकतम मत प्रतिशत प्राप्त कर राष्ट्र को और सशक्त बनाया है।

लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा  प्रभारी देवीदास खाड़े ने कहा की भाजपा प्रवासी कार्यकर्ता  बूथ स्तर पर गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती एवम बूथ को सशक्त करने का काम  करेंगे ।

मंडल प्रभारी सतीश बड़ोनिया  ने अपने संबोधन में इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को प्रचंड विजय श्री दिला कर पुनः आदरणीय नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है ।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने आभार व्यक्त किया।

मंडल कार्यशाल में आदित्य बबला शुक्ला, आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधानसभा प्रभारी देवीदास खाड़े डॉ महेंद्र सिंह चौहान नगर मंडल प्रभारी सतीश बड़ोनिया रामकिशोर देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव चिरोजी पटेल ,अशोक नागले  अभियान के संयोजक दिलीप माथनकर , सह संयोजक फूलचांद मोड़क,  प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले, गांव चलो अभियान के संयोजक एवं सह संयोजक समेत बड़ी संख्या में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारि गण उपस्थित रहे उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular