दो नाबालिक बालिकाओं को पुलिस ने दस्तियाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर एक अंतर्गत पिछले दिनों गुमशुदा हुई दो नाबालिक बालिकाओं को पुलिस ने दस्तियाब कर लिया।
जानकारी देते हुए उप निरीक्षक ज्योति पटेल ने बताया की पिछले दिनों थाने पर 2 नाबालिक बालिकाओं के गुमशुदा होने की रिपोर्ट उनके परिजनों द्वारा कराई गई थी जिसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलेंस आदि टेक्निकल माध्यमों को मदद से नाबालिक बालिकाओं की तलाश की जिसके द्वारा पुलिस टीम द्वारा एक बालिका को उसकी सहेली के यहां से जो अपने माता पिता से नाराजगी के चलते घर से चली गई थी जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है वही एक अन्य बालिका जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है घर में हुए आपसी विवादो से परेशान होकर अपने मौसी के घर चली गई थी पुलिस द्वारा दोनो बालिकाओं को दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।









