रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र के नाले में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई । थाना प्रभारी नरवत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की नगर पालिका के सफाई कर्मी ने थाने पर पहुंच कर बताया की सागौर दिग्ठान मार्ग पर बन रहे तहसील कार्यालय भवन के पास नाले में एक नवजात शिशु पड़ा है। पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची। नवजात नाले में दिखाई दिया जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लाया गया परंतु नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया की नवजात की लाश को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया गया है व सफाई कर्मी की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के अनुसार सागौर थाना पुलिस एक नवजात शिशु जो की एक बालिका थी उसको लेकर पहुंची थी। जिसकी पहले से ही मौत हो चुकी थी। देखने से नवजात एक दिन की लग रही है। बाकी जांच पूर्ण होने के बाद ही साफ होगा की नवजात मरी हुई पैदा हुई या बाद में उसकी मृत्यु हुई है।।






