Thursday, October 22, 2026
Homeपीथमपुरनिरीक्षक बनी ज्योति पटेल, पुलिस अधीक्षक ने लगाए तारे

निरीक्षक बनी ज्योति पटेल, पुलिस अधीक्षक ने लगाए तारे

निरीक्षक बनी ज्योति पटेल, पुलिस अधीक्षक ने लगाए तारे

रिपोर्ट – अमित अतुलकर

पीथमपुर(Betul) । प्रदेश भर में पुलिस विभाग द्वारा अपने कर्मचारियों को नव वर्ष का तोहफा देते हुए लिस्ट जारी कर पदोन्नति प्रदान की गई। इसी तारतम्य में औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर एक पर पदस्थ उप निरीक्षक ज्योति पटेल, को भी पुलिस विभाग से पदोन्नति के बाद अब निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। आज धार पुलिस कप्तान ने ज्योति पटेल को स्टार लगा कर बधाई दी।जिसके बाद से थाने पर लगातार उन्हें शुभकामनाएं देने जनमानस पहुंच रहा है जिसमे शहर के राजनेतिक दलों से जुड़े नेता, सामाजिक संगठन, व आम जन व मीडियाकर्मी शामिल थे। वही निरीक्षक ज्योति पटेल को सोशल मीडिया आदि माध्यमों से लगातार शुभकामनाएं दी जा रही है। निरीक्षक बनने के बाद ज्योति पटेल ने सभी वरिष्ठ अधिकारियो, सहकर्मियों व शुभ चिंतकों का आभार माना। अब ज्योति पटेल अपनी सेवाए भोपाल स्थित मुख्यालय पर देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular